फोटो-14एयूआरपी-2 मृतक प्रियांक की फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
सहार(औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के सहार में सराफा व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जांच में जुटी है।
सहार कस्बा निवासी प्रियांक पांडेय (30) की मंगलवार सुबह घर पर अचेत अवस्था में मिले। इस पर परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा रामू पांडेय ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चाचा ने बताया कि प्रियांक सोमवार की शाम दुकान बंद करने के बाद एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। रात 11 बजे के करीब घर लौटा था। पुलिस मामला संदिग्ध समझ जांच में जुटी है। थाना प्रभारी बेला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।