फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट हो कठेरिया समाज: डॉ. रामशंकर

विज्ञापन
फोटो 12 एयूआरपी 29 - कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया । संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जब समाज एकजुट होगा तभी अपनी ताकत का एहसास करा सकेंगे। इसलिए अपने को मजबूत करें, जिससे राजनीतिक दल आकलन कर सकें। ये बातें मंडी परिसर में आयोजित कठेरिया समाज के सम्मेलन के दौरान इटावा सांसद ने कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया सांसद ने कहा कि जब हम एकजुट रहेंगे तो राजनैतिक क्षेत्र में भी भागीदारी बढ़ेगी। कहा कि आज समाज को अपनी ताकत का अहसास कराए जाने की आवश्यकता है। कठेरिया एवं धानुक समाज पूरी तरह से पिछड़े हुए वर्ग में आ रहा है। जिस कारण कोई भी राजनीतिक दल उनका आकलन नहीं करता है।
भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में यदि हमें अपने समाज की हिस्सेदारी दिलानी हैं तो एकजुट होना होगा। यदि हम आपस में भेदभाव कर अलग-अलग रहेगें तो हमारा अस्तित्व न के बराबर रहेगा। कार्यक्रम में इटावा, जालौन, कानपुर देहात, कन्नौज, मैनपुरी सहित अन्य जनपदों के समाज के लोगों ने हिस्सेदारी ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। आयोजकों ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद केशरी नारायण ने की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र कठेरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष कठेरिया कठेरिया, अनुराग, रंजीत, अनूप आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें