कंचैसी(औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रूट के कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग की डाउन लाइन पर उधमपुर-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस से कटकर एक युवक ने जान दे दी। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक के ट्रेन से कटने की जानकारी रविवार की सुबह 9:45 बजे आरपीएफ की दो गई। सूचना पर आरपीएफ के एसआई आरडी राठौर व चौकी प्रभारी जितेंद्र तिवारी जा पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक स्लेटी कलर का पाजामा और पीले रंग का कुर्ता व भगवा रंग की शाल ओढ़े हुए था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उधमपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस के ट्रैक पर आते ही युवक रेलवे लाइन पर सिर रख कर लेटा था। पुलिस ने मृतक की उम्र लगभग पचास वर्ष बताई है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।