फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण कर जनप्रतिनिधियों ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
फोटो - 12एयूआरपी13- भाग्यनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत सेहुद में खाद्यान्न वितरित करते कृषि राज्यमं? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर/मुरादगंज। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत रविवार को जिले के कुछ जगहों पर जनप्रतिनिधियों ने राशन वितरण कर योजना की शुरुआत की। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई गई।
विज्ञापन

भाग्यनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत सेहुद में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दोगुना खाद्यान्न, नमक, चना और सरसों का तेल वितरण कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने किया। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में कृषि राज्य मंत्री ने बताया।
अजीतमल के ग्राम जगतपुर में सभी अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय ने राशन वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को सरकार द्वारा डबल खाद्यान्न का उपहार दिया गया है। इस मौके पर आशाराम राजपूत, शिवम दीक्षित, रोहित मौर्या आदि मौजूद रहे। सदर विकासखंड में ठठराई मोहाल में राशन डीलर कृष्णपाल तोमर द्वारा पात्रों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। इसी प्रकार ग्राम मधूपुर में कोटा डीलर हवलदार सिंह ने खाद्यान्न का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें