फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज भंडार गृह बनाएं, मिलेगा का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अब गैर सीजन में प्याज के बढ़े दामों को नियंत्रित करने के लिए किसानों को प्याज भंडारण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके निर्माण के लिए सरकार 50 प्रतिशत अनुदान देगी। किसान अपने खेत में केेंद्र का निर्माण करवाकर प्याज डंप कर सकते हैं। इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी और बेवजह कीमतों में उतार-चढ़ाव नहीं होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत केंद्र सरकार ने लो कास्ट प्याज भंडारण की स्थापना लागू की है। योजना का उद्देश्य प्याज को नुकसान से बचाव, बेमौसम में अधिक मुनाफा कमाने और किसानों की आय दोगुनी करना है। इसके लिए किसानों को अपने खेत में 24 गुणा 48 वर्ग फीट जमीन पर 3.50 लाख रुपये लागत का भंडार गृह बनवाने के लिए 50 प्रतिशत यानी 1.75 लाख का अनुदान दिया जाएगा।
किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्याज भंडारण केंद्र बनाने के लिए सरकार की तरफ से 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। किसान अपने केंद्र का निर्माण कर प्याज डंप करा सकते हैं और गैर मौसम में प्याज बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनूप चतुर्वेदी, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें