फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी को मिला सर्वोच्च सम्मान

विज्ञापन
फोटो-10एयूआरपी-40- इटावा में सम्मान पाते एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद(औरैया)। कस्बे के श्री रामसेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज केशमपुर-फफूंद में एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षित कर रहे एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। उनको यह सम्मान इटावा में हुए 4-यूपी बटालियन कार्यक्रम में एनसीसी के सर्वोच्च अधिकारी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह ने प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर किया।
विज्ञापन

इटावा में हुए 4-यूपी बटालियन केशमपुर के एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता को सर्वोच्च सम्मान ‘प्लेक ऑफ एप्रिसिएशन’ प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। एनसीसी निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल ने उनको यह सम्मान कोविड 19 महामारी में जागरूकता फैलाने, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता व मौसमी बीमारियों से बचाव आदि से संबंधित जागरूकता रैली निकालने और एनसीसी ट्रेनर के रूप में उत्कृष्ट कार्य व अन्य सराहनीय कार्यों में विशेष योगदान देने के लिए दिया है।
रवि दत्ता 4-यूपी बटालियन में सम्मान पाने वाले पहले अधिकारी हैं। सम्मान समारोह में यूपी डायरेक्टरेट के अपर महानिदेशक मेजर जनरल राकेश राणा, ग्रुप कमांडर आगरा डिवीजन ब्रिगेडियर अरुण यादव, 4-यूपी बटालियन एनसीसी इटावा के कमान अधिकारी कर्नल एसपी सिंह, सूबेदार मेजर साहब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें