फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में रुचि न दिखाने वाली 16 आशा बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विकास भवन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के साथ टीकाकरण की समीक्षा की गई। इस दौरान टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाली 16 आशाओं (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) को बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में टीकाकरण की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि आशा व एएनएम माइक्रो प्लान को ठीक से तैयार करें। साथ ही ब्लाक अधिकारियों से प्लान के बारे में जानकारी साझा करें। जिससे अधिक से अधिक लोगों को टीका लग सके। इसके अलावा उन्होंने सीएमओ से जननी सुरक्षा के तहत लाभार्थियों को हफ्तेभर में शत-प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि आशाओं द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। आशा स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सहयोग नहीं कर रही थीं। 16 आशाओं की बर्खास्तगी के लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता व पोषण समिति के माध्यम से जिला स्वास्थ्य समिति को सूची भेजी गई थी। आशाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा इनकी बर्खास्तगी के लिए अनुमोदन किया गया था।
विज्ञापन

आशाओं के खिलाफ हुई बर्खास्तगी की कार्रवाई
टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर चंदनापुर दयालसिंह अजीतमल की विनीता कुमारी, बिलावा अजीतमल की सुनीता देवी, बीबीपुर एरवाकटरा की अर्चना देवी, उमरेड़ी एरवाकटरा की निगम देवी, बाउखेड़ा एरवाकटरा की रेनू देवी, मानधवन सहार की कमलेश कुमारी, कसहा करौंदा सहार की सोनी देवी, बल्लापुर अजीतमल की चंदा देवी, सैदपुर अजीतमल की सुलेखा देवी, कुर्सी बिधूना की सुमन देवी, अलीपुर बिधूना की पूनम देवी, ग्वारी अछल्दा की रेखा देवी, कछपुरा अछल्दा की उमा देवी, दखनाई अछल्दा की सरोज कुमारी, हीरापुरवा दिबियापुर की सुनीता देवी, नया पुरवा दिबियापुर की अनुराधा देवी को जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें