फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा संक्रमण, पांच नए डेंगू के मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रविवार को रिम्स सैफई और कानपुर मेडिकल कॉलेज से प्राप्त एलाइजा सैंपलों की रिपोर्ट में पांच व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसमें दो मरीज शहर के हैं और एक शहर से सटे गांव का है।
विज्ञापन

रविवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर से प्राप्त एलाइजा सैंपलों की रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी 52 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय वृद्ध, फफूंद निवासी 21 वर्षीय युवक, समरथपुर निवासी 20 वर्षीय युवक की डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि रिम्स सैफई मेडिकल कॉलेज इटावा से प्राप्त एलाइजा सैंपलों की रिपोर्ट में तुर्कीपुर निवासी 45 वर्षीय पुरुष में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके चलते अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 35 हो गई है। जबकि कुल डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 246 जा पहुंची है। इधर, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। डेंगू रोग फैलने से चलाए गए अभियान के दौरान जिले में अब तक 23 हजार 779 मरीज बुखार से पीड़ित मिले हैं।
रविवार को मिले डेंगू संक्रमित के परिवारीजनों और संपर्कियों की जांच के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने संबंधित चिकित्साधिकारी अयाना सीएचसी और अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनारसीदास को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण से बचने के लिए लोगों को स्वयं ही जागरूक होना होगा। तीसरी लहर से बचने के लिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। - डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें