फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिले 14 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र

विज्ञापन
फोटो 05एयूआरपी35- उप स्वास्थ्य उप केंद्रों के लोकार्पण करते कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह व मौजूद स्व - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में रविवार की शाम लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने लाइव प्रसारण के दौरान जिले में 14 नवीन स्वास्थ्य उप केंद्रों का लोकार्पण किया। इस दौरान कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश मौजूद अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

रविवार की शाम लगभग चार बजे लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री की मौजूदगी में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने जिले में 14 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। इसके बाद कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने पूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। जिसमें एक कदम और बढ़ाते हुए आज नवीन उपकेंद्रों का लोकार्पण किया गया है।
लोकार्पण समारोह में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में 14 नवीन स्वास्थ्य उप केंद्रों चिरुहलिया, बरौआ, चिमकुनी, पुरवा रामदास, मढ़ादासपुर, पूराकला, पड़रिया, ब्योरानवलपुर, शेखूपुर, जयसिंहपुर, सहसपुर, गाजीपुर, पुरवा भवानी, बर्रुकुलासर में बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि जिन स्थानों पर उपकेंद्रोें का निर्माण कराया जाना है, उसकी सूची तैयार कर ली गई है। इन भवनों के निर्माण होने तक उप केंद्र किराये के भवन में संचालित किए जाएंगे। इसकी स्थापना के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है। इसके अनुसार उपकेंद्र में न्यूनतम तीन कमरे, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आदि की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान डॉ. विशाल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शलभ मोहन, डॉ. देव नरायन कटियार, अनीस अहमत अंसारी, विवेक स्वरूप, डॉ. मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें