फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर औरैया हुआ कोरोना मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना के तीन मरीज बुधवार को ठीक हुए। जिस पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। एक बार फिर औरैया जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने जिलेवासियों को कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अक्तूबर माह की शुरुआत में जिले में कोरोना संक्रमण के तीन मरीज मिले थे। बुधवार को यह तीनों मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमण का एक भी मरीज नहीं हैं। बताया कि तीसरी लहर को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण के मरीज न मिलने पर राहत है लेकिन यह राहत पूरी तरह से नहीं हैं।
कोरोना संक्रमण की लहर अभी आ सकती है। संक्रमण को लेकर लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। त्योहार व आने वाले विधान सभा चुनाव में जिले में आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए संक्रमण बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जिलेवासी मास्क, सोशल डिस्टेंस और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें