फोटो19एयूआरपी 36- दुकान से निकलते समय सीसीटीवी में कैद टप्पेबाज युवक व पीछे चल रही महिला। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के मोहल्ला हलवाई खाना स्थित एक सराफा दुकान में दंपती बन कर गए टप्पेबाजों ने आभूषण पार कर दिए। टप्पेबाजों के जाने के बाद शक होने पर दुकानदार ने आभूषणों का मिलान किया तो कम मिले। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी है।
खाटू-श्याम मार्केट में सराफा कारोबारी विपिन मित्तल ने बताया कि दोपहर लगभग डेढ़ बजे उनकी दुकान पर एक पुरुष व एक महिला जेवरात खरीदने आए। जहां उन्होंने दुकान पर काफी देर तक आभूषण देखे। इस बीच उन लोगों ने चुपचाप से सोने के आभूषण अपने मोजे में दबा लिए। फिर पसंद न आने की बात कहकर चले गए। उनके जाने के बाद जब उसने आभूषणों का मिलान किया तो गिनती में कुछ आभूषण कम मिले। जिस पर उसे टप्पेबाजी की जानकारी हुई। इधर, सीसीटीवी देखा तो टप्पेबाजी होने की हकीकत पता चली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।