फोटो1 7एयूआरपी39- शराब की शीशी पर बने क्यू आर कोड को मोबाइल से स्कैन कर जांच करते जिला आबकारी अधिकारी
- फोटो : AURAIYA
औरैया। जिला आबकारी अधिकारी ने रविवार को शराब की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। चार दुकानों में सीसीटीवी कैमरे न मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र पांडेय ने टीम के साथ बिधूना क्षेत्र में संचालित शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रुरुगंज में देशी, विदेशी व बीयर की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे न पाए जाने पर नाराजगी जताई। जिला आबकारी अधिकारी ने स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया व क्यूआर कोड भी स्कैन करके शराब की बोतलों की जांच की। इसके बाद वह कुदरकोट स्थित बीयर की दुकान पर पहुंचे। यहां पर उन्हें सीसीटीवी कैमरा लगा नहीं मिला। इस पर उन्होंने सभी चारों शराब व बीयर के लाइसेंसियों को नोटिस जारी करते हुए सात दिन के अंदर जवाब तलब किया है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में चार दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे न मिलने पर उनसे अब तक न लगवाने का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही दो दिन के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्देशों की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित लाइसेंसियों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।