फोटो24एयूआरपी 18- खराब मोटर को खोलता पालिका कर्मचारी
- फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के तिलक नगर स्थित ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से तीन मोहल्लों में पानी की सप्लाई प्रभावित है। पालिका प्रशासन का कहना है कि मोटर ठीक होने में दो दिन लगेंगे। अन्य ट्यूबवेल से वैकल्पिक व्यवस्था से घरों में पानी की आपूर्ति की जा रही है।
मोहल्ला तिलक नगर में पुराना नुमाइश मैदान के पास लगे ट्यूबवेल की मोटर हाई वोल्टेज से गुरुवार रात जल गई थी। इससे इस ट्यूबवेल की नई लाइन से जुड़े लगभग ढाई-तीन सौ परिवारों में को पानी की दिक्कत हुई। फिलहाल पालिका प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए दूसरे दिन दो अन्य ट्यूबवेल से प्रभावित मोहल्ला सत्तेश्वर, तिलक नगर व बदनपुर की लाइन में पानी की सप्लाई चालू करा दी। जिससे उपभोक्ताओं को ज्यादा समस्या नहीं हो रही है। ईओ बलवीर सिंह ने बताया कि जला मोटर ठीक कराया जा रहा है। तीन मोहल्लों में पानी सप्लाई क ी वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। मोटर सही होते ही ट्यूबवेल चालू कर दिया जाएगा।