फोटो-23एयूआरपी-28- प्रधानों को योजनाओं की जानकारी देते प्रशिक्षक। संवाद
- फोटो : AURAIYA
फफूंद(औरैया)। हमारी योजना, हमारा विकास के तहत भाग्य नगर ब्लाक में पंचायती राज विभाग द्वारा प्रधानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें सरकारी योजनाओं के संचालन के साथ ही ग्राम पंचायत की आमदनी बढ़ाने, विकास का खाका तैयार करने पर जानकारी दी गई।
गुरुवार को प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन 40 प्रधानों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग के ट्रेनरों ने ई ग्राम स्वराज पोर्टल, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण बच्चों का टीकाकरण, धात्री व गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य व स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित जानकारियां दी। इसके साथ ही उन्हें गांव में कराए जाने वाले विकास कार्य और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के तरीके बताए गए।
प्रशिक्षण शिविर का समापन एडीओ पंचायत सुरेश पांडेय ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को सतही स्तर पर पहुंचाने और पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने में पारदर्शिता बरती जाए। सरकार की तमाम योजनाओं से गांवों में चौमुखी विकास कराया जा सकता है। इसके लिए प्रधान जागरूक होकर कार्य करें। इस मौके पर प्रधान चंद्रभान सिंह, राजेश तिवारी पुष्पा देवी,सुरेश सिंह, दिनेश कुमार नायक, संत कुमार, अंबरीश पांडेय, रेखा देवी, प्रीति कुमारी आदि रहे।