फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, गृहस्थी हुई राख

विज्ञापन
फोटो-23एयूआरपी-37- घर के अंदर धधकती आग। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। बाबरपुर कस्बे के शिवाजी नगर में गुरुवार शाम संदिग्ध हालात में घर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मोहल्ले के लोगों ने सबमर्सिबल चालू कर आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

शिवाजी नगर निवासी रज्जन पुत्र सीताराम ने बताया कि अपनी बहन के साथ घर में रहता है। गुरुवार की शाम वह व उसकी बहन काम से बाहर गए हुए थे। घर पर ताला बंद था। अचानक से घर में आग लग गई। आग लगने की जानकारी पड़ोसियों ने उसे दी। जब तक पड़ोसी और वह पहुंचता आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पर एकत्र हुए लोगों ने पड़ोस के सबमर्सिबल पंप चालू कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन समेत सारा सामान जल कर राख हो गया।
सभासद पति मुकीम खान की सूचना पर फायर ब्रिगेड और अजीतमल कोतवाली पुलिस भी पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसहाय ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें