फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग ने मांगा बूथ से वोटर तक का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विधान सभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी विधान सभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों का ब्योरा जुटाया जाने लगा है। तहसीलों से भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट मांगी गई है। अनफिट मतदान केंद्रों को बदला जाएगा।
विज्ञापन

अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में 829 मतदान केंद्र हैं। जिसमें 1127 पोलिंग बूथ हैं। इसमें सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ 391 बिधूना, औरैया में 375 तथा दिबियापुर में 361 पोलिंग बूथ हैं। आयोग ने सभी मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के निर्देश जारी किए हैं।
एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि ये जिम्मेदारी तहसीलों को दी गई है। तहसीलों को अपनी रिपोर्ट में मतदान केंद्र भवन की स्थिति, वहां तक जाने वाली सड़क, पानी की उपलब्धता आदि की जानकारी देनी होगी। चुनाव से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली जाएंगी।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता
औरैया। विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। क्षेत्रीय विधायकों ने अपना ज्यादा से ज्यादा समय जनता के बीच गुजरना शुरू कर दिया है। जबकि विपक्षी दलों के नेताओं के सुर भी हर मुद्दे पर मुखर होने लगे हैं। विधानसभा के टिकट को लेकर लामबंदी शुरू हो गई है। दावेदार स्थानीय नेताओं के अलावा लखनऊ तक दौड़ लगाने लगे हैं।
विज्ञापन

मतदाता एक नजर में
विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर योग
बिधूना 195584 160964 19 356567
दिबियापुर 173528 142253 07 315788
औरैया 178108 148168 11 356287
-------------------------------------------------
योग 547220 451385 37 998642
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें