फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति लगने जा रही फूलन देवी की प्रतिमा, पुलिस ने कब्जे में ली

विज्ञापन
फोटो25एयूआरपी 34- फूलन देवी का शहादत दिवस मनाते निषाद समाज के लोग - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। दस्यु सुंदरी/पूर्व सांसद फूलन देवी के शहादत दिवस पर रविवार को एक निजी विद्यालय में गुपचुप तरीके कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद लोग प्रतिमा लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अनुमति न होने की बात कह प्रतिमा को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

निषाद समाज के लोग 25 जुलाई के दिन को फूलन देवी की शहादत दिवस मनाते चले आ रहे हैं। इसी को लेकर विकासशील इंसान पार्टी की ओर से क्षेत्र के गांव जैनपुर भीखेपुर में फूलन देवी की प्रतिमा को अनावरण के लिये लाया गया था। जिसकी भनक पुलिस प्रशासन को लगते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अजीतमल व अयाना थाना का भारी पुलिस बल जैनपुर गांव पहुंचा। जहां बिना अनुमति के लगाई जा रही फूलन देवी की प्रतिमा को पुलिस प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर अयाना थाना पहुंचा दिया। वहीं, गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
इधर, एक निजी विद्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मूलचरण निषाद के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं निषाद समाज के भारी संख्या में मौजूद लोगों ने फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया। मूलचंद निषाद ने बताया कि 18 मंडलों में शहादत दिवस पर प्रतिमा का अनावरण किया जाना था। जिसको लेकर अनुमति प्रदान करने की बात कही गई थी। किंतु किसी कारणवश अनुमति नहीं मिल सकी। मौके पर आई पुलिस ने प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया। अनुमति मिलते ही प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रतिमा अनावरण की खबर मिली थी। अनुमति पत्र न होने के कारण प्रतिमा को कब्जे में लेकर अयाना थाना में सुरक्षित करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें