फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफूंद समेत दो सौ गांव की बिजली गुल

विज्ञापन
फोटो 23एयूआरपी41- केबिल सही करते विद्युत कर्मी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद(औरैया)। असेनी पावर स्टेशन से 33 केवी केशमपुर सब स्टेशन को जुगाड़ से बिजली आपूर्ति कर रही केबल में सोमवार सुबह फिर से फाल्ट हो गया। जिससे फफूंद कस्बे समेत 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारी देर शाम तक बिजली ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

असेनी पावर स्टेशन से केशमपुर सब स्टेशन के लिये आयी विद्युत लाइन में केहिंजरी रेलवे क्रॉसिंग के पास भूमिगत केबल में अक्सर फाल्ट हो रहा है। इसके बाद भी नई केबल नहीं डाली जा रही है। पिछले सप्ताह भी फाल्ट होने से सैकड़ों गांवों में बिजली संकट हो गया था। सोमवार सुबह एक बार फिर से फाल्ट हो गया। जिससे फफूंद कस्बे समेत 200 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। उमस और पानी की किल्लत से लोग जूझते रहे। आक्रोशित लोगों ने ऊर्जामंत्री व मुख्यमंत्री को मेल करके बिजली अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन

केशमपुर के अवर अभियंता ओमबीर सिंह ने बताया कि रेल लाइन के नीचे से निकली केबल पूरी तरह खराब हो चुकी है। अब नई केबल पड़ेगी। इसमें समय लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें