फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने छात्र पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। परीक्षा देकर घर जा रहे छात्र को बाइक सवार युवक टक्कर मारने के बाद एक घर में जाकर छिप गए। पीछे से पहुंचे छात्र ने जब घर में छिपे लोगों को बाहर निकालने के लिए कहा तो मकान मालिक के पुत्र ने पिस्टल से छात्र के ऊपर फायर झोंक दिया। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी देते हुए आकाश सिंह पुत्र सुभाष वर्मा निवासी मुंबई ने बताया कि वह अपने मामा शिवम सविता के घर पुराना बिधूना में रह कर पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा देने के लिए वह पुत्तू सिंह महाविद्यायल पुसौली गया था। परीक्षा देकर जब वह घर वापस लौट रहा था तभी भरथना रोड पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसकी बाइक में टक्कर मार एक घर में छिप गए। जिस पर वह पीछा करते हुए जिस घर में दोनों छिपे थे वहां जा पहुंचा।
मकान मालिक से वह दोनों को बाहर भेजने के लिए कह रहा था। इसी बीच मकान मालिक के बेटे ने उसके ऊपर कई राउंड पिस्टल से फायर झोंक दी। किसी तरह से वह जान बचाकर वहां से भागा और कुछ दूर आने पर पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। जांच में जो भी सामने आएगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें