फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज के बढ़े तेवर तो, चेहरा छुपाते नजर आए लोग

विज्ञापन
फोटो10एयूआरपी 01- चिलचिलाती धूप से बचने के लिए चेहरा ढाके राहगीर। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। पिछले कई दिनों से पारा अधिकतम 40 या उसके पार जा रहा है। जिससे मौसम गर्म बना हुआ है। इतना ही नहीं गर्म हवाओं के थपेड़ों से घर से बाहर निकलने वाले लोग बेहाल हो रहे हैं। अप्रैल में ही लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल दिखे। रात में मौसम ठंडा तो दिन में आसमान से आग बरसने से बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही है।
जानकारों का मानना है कि इसमें आने वाले दिनों और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मार्च के अंतिम सप्ताह से मौसम के इस तेवर का लोगों की सेहत पर तो असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गेहूं की तेज धूप के कारण गेहूं की फसल समय से पहले पक गई है, जिससे पैदावार घट सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल भर तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि तेज धूप के कारण सब्जियों की फसल प्रभावित हो सकती है, ऐसे में सब्जियों की फसलों की समय-समय पर सिंचाई करते रहें। इसके साथ ही पशुओं को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए दिन में दो से तीन बार पानी अवश्य पिलाएं।
ढक कर निकलें शरीर
धूप में निकलते वक्त ध्यान रहे कि आपका शरीर धूप से बचा रहे, इसके लिए शरीर को ढक कर निकले। अचानक ठंडी जगह से लौटने पर तुरंत ठंडा पानी पीने से बचें। पांच मिनट बाद नींबू पानी पीएं या लस्सी पीने से शरीर को ठंडक मिलेगी। लू लगने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
चिकित्सकों की सलाह
डॉ.पंकज ने बताया कि गर्मी के चलते दस्त, डायरिया, जुकाम, बुखार, आंखों में जलन, पेट दर्द जैसी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। जिन लोगों को ये बीमारियां जल्दी होती हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
ऐसे लोग विटामिन डी और सी युक्त जैसे पदार्थ जैसे नींबू और आंवले का सेवन करें। गर्मी का सबसे ज्यादा प्रभाव छोटे बच्चों पर पड़ता है, उनका ध्यान रखें।

फोटो10एयूआरपी 02- धूप से बचने के लिए मोटरसाइकिल में स्टोल से चेहरा ढके लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें