फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर क्यूआर कोड भेज 24 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। दो हजार रुपये का लालच एक युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने उसे व्हाटस ऐप के जरिये क्यूआर कोड भेजकर उसके बैंक खाते से 24 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत दिबियापुर थाने में की है।
विज्ञापन

भगवतीगंज दिबियापुर निवासी प्रियांशु अग्रवाल ने बताया कि उसके व्हाट्स ऐप पर किसी ने एक क्यूआर कोड भेज गूगलपे पर स्कैन करने के लिए कहा। उसने बताया कि कोड स्कैन करने पर उसे दो हजार रुपये मिलेंगे।
साइबर अपराधी ने कोड को छह बार स्कैन करने के लिए कहा। ऐसे करने पर उसके खाते से चार बार में कुल 24248 रुपये दूसरे बैंक खाते में चले गए। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा का कहना है कि अभी तक मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें