फफूंद (औरैया)। कस्बा के मोहल्ला चमनगंज में एक दुकानदार से कस्बे के अराजकतत्वों ने दुकान पर चढ़कर मारपीट की। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कस्बे निवासी अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उसकी दुकान गांव के नाले के पास है। बुधवार रात लगभग 8 बजे वह अपनी दुकान पर पुत्र के आने का इंतजार कर रहा था। तभी दुकान पर मुकेश यादव, राधा मोहन यादव निवासी मोहल्ला बाबा का पूर्वा फफूंद व गोपाल यादव निवासी पाता रोड फफूंद आ पहुंचे और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। तभी पुत्र आ गया जिस पर हमलावरों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।