फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायरिंग करने का मुख्य आरोपी साथी समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में कुदरकोट चौकी के पास नौ दिन पूर्व पुलिस पर की गई फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एएसपी शिष्य पाल ने बताया कि एक फरवरी की रात चेकिंग के दौरान कार सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। मामले में आरोपी घिरोर थाना जिला मैनपुरी निवासी अकबर पुत्र उस्मान को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार रात ही लपकवा थाना घिरोर जिला मैनपुरी निवासी शशिकांत उर्फ भोले व नैहनी रोड घिरोर निवासी साजिद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर मैनपुरी व कन्नौज में भी कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक मास्टर चाबी भी मिली है। आरोपी वाहन चालकों को रोककर उनके साथ लूटपाट कर करते थे। पुलिस को अभी गैंग के दो सदस्यों घिरोर जिला मैनपुरी निवासी सुशील व रहीश की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें