कानपुर लखनऊ के बीच मेगा ब्लाक के चलते 11 नवंबर से बंद हुई गोमती एक्सप्रेस व आगरा -लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि आज दूसरे दिन ही गोमती एक्सप्रेस रद्द रही।
रेलवे स्टेशन फफूंद के स्टेशन अधीक्षक आरसी त्रिपाठी के अनुसार आठ दिसंबर से 12179/12180 आगरा- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व 12419/12420 गोमती एक्सप्रेस दोबारा रूट पर आ गई हैं। गुरुवार से दोबारा शुरू हुईं दोनों ट्रेनें कई घंटे देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। गुरुवार को अप गोमती पूर्वान्ह11 बजे फफूंद से गई। वहीं डाउन गोमती एक्सप्रेस शुक्रवार को तड़के करीब चार बजे फफूंद से गई। यही हाल आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का रहा। शुक्रवार को डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह के स्थान पर शाम छह बजे गई। आगरा की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के पौने चार घंटे देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचने की सूचना दी गई। दोनों ट्रेनों के बंद होने से लखनऊ रूट पर चलने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इधर, 13007 तूफान एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, 12311 कालका मेल साढ़े सात घंटे, 15483 महानंदा एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचने की सूचना दी गई