औरैया। रविवार को भी आसमान पर बदलों को डेरा रहा और बूंदाबांदी भी होती रही। इससे सूरज नहीं निकला। धूप न निकलने से सर्दी अधिक रही, इससे लोग ठिठुरते रहे। ज्यादातर लोगों ने अलाव के सहारे दिन काटा।
शनिवार को हुई बारिश का असर रविवार को भी रहा। रविवार सुबह बूंदाबांदी होने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की वजह से लोग ठंड से परेशान दिखे। कुछ लोगों ने गर्म कपड़े पहन के सुरक्षित किया। लोगों ने अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव का प्रयास किया। किसानों ने बताया कि बारिश की वजह से फसल में फंगस या पौधे के नीचे से गलने की आशंका बढ़ गई है। धूप निकलने पर दवा का छिड़काव करना पड़ेगा। गेहूं के लिए बारिश फायदेमंद व टमाटर और शिमला मिर्च के लिए नुकसानदायक है।