औरैया। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई के घर पहुंचकर तिलक करते हुए कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। आरती करते हुए बहनों ने जहां भाई के दीर्घायु और संपन्नता की कामना की, तो वहीं भाइयों ने बहनों को गिफ्ट देकर रक्षा का संकल्प लिया। दिनभर घरों में सिवइयां व अन्य लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। वहीं शाम के समय लोगों ने आस-पड़ोस के घरों में पहुंचकर भुजरियां देते हुए शुभकामनाएं दीं।
रक्षाबंधन के पर्व पर घर-घर में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। पर्व को लेकर बाजारों और मोहल्लों में भी रौनक देखने को मिली। सुबह से शाम तक बहन-भाई एक-दूसरे के घर पहुंचकर त्योहार मनाते नजर आए। छोटे-छोटे बच्चे भी रक्षाबंधन को लेकर खासे उत्साहित नजर आए। बिधूना निवासी प्रतिमा जादौन ने भी अपने भाई कान्हा जी को राखी बांधकर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। उधर, बाजार में भीड़ को देखते हुए थाना पुलिस ने लोगों को घटनाओं से बचने के लिए जागरूक किया।
दायित्वों के निर्वहन के साथ मनाया रक्षाबंधन
फोटो-23- मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेशवीर सिंह को राखी बांधती नर्स। स्रोत। स्वयं
फोटो-24- दिबियापुर थाना में क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार को राखी बांधती आरक्षी कल्पना। संवाद
फोटो-25- सदर कोतवाल राजकुमार सिंह को राखी बांधती महिला थानाध्यक्ष पूजा राठौर। स्रोत। पुलिस
औरैया। यूं तो त्योहार पर सभी अपने भाई-बहनों से मिलकर रक्षाबंधन मनाते हैं लेकिन सरकारी सेवाएं देने वाले लोगों के लिए अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ इस त्योहार को मनाना पड़ता है। शुक्रवार को त्योहार पर यह देखने को भी मिला। मेडिकल कॉलेज से लेकर थाना कोतवाली व अन्य सरकारी दफ्तरों में रक्षाबंधन मनाया गया। स्टाफ की बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी। ऐसे में उन्हें अपने भाई-बहनों की गैरमौजूदगी का अफसोस नहीं हुआ। जरूरी सरकारी सेवाएं भी जारी रहीं। (संवाद)
फोटो-19- शहर के मोहल्ला तिलकनगर में भाई को लाइट राखी बांधती बहन केशू।संवाद