फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: साइबर थाने का प्रशासनिक भवन बनेगा

Sat, 21 Jun 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। साइबर अपराधों से निपटने के लिए साइबर क्राइम थाना का अब खुद का प्रशासनिक भवन होगा। ये नया प्रशासनिक भवन दिबियापुर में बनेगा। इसके लिए शासन ने करीब 3.95 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन

बजट मिलते ही पुलिस विभाग में प्रशासनिक भवन बनाने की कवायद शुरू कर दी है। जनपद के ककोर मुख्यालय स्थित महिला थाने के भवन की दूसरी मंजिल पर साइबर क्राइम थाना फिलहाल चल रहा है, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते कामकाज में बाधाएं आ रही हैं।
इसे देखते हुए प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत औरैया में भी साइबर थाने का प्रशासनिक भवन बनाने का फैसला लिया गया। विभाग ने भवन का प्रस्ताव तैयार कर उसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने अपनी स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

ऐसे में अब साइबर क्राइम थाना का प्रशासनिक भवन दिबियापुर में बनेगा। नए भवन के लिए राजस्व विभाग से जमीन भी फाइनल हो चुकी है। भवन निर्माण पर करीब 3.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


प्रशासनिक भवन में होंगी ये सुविधाएं
साइबर क्राइम थाने का प्रशासनिक भवन रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से लैस होगा। बोरिंग के साथ सबमर्सिबल पंप, वाटर सप्लाई, प्रवेश द्वार, चारदीवारी और इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट ऑटोमेटिक ब्रांच एक्सचेंज की सुविधा होगी। लोकल एरिया नेटवर्क, डीजी सेट, स्ट्रीट लाइट की सुविधा भी रहेगी। पार्किंग के भी इंतजाम किए जाएंगे।
साइबर क्राइम थाने का प्रशासनिक भवन बनाया जाएगा। इसके लिए दिबियापुर में जमीन फाइनल हो चुकी है। बजट मिलते ही नए प्रशासनिक भवन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।- आलोक मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें