फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने शिक्षक बनकर बच्चों से हल कराए सवाल

विज्ञापन
फोटो 09 एयूआरपी -37 - छात्र से सवाल हल करवाती अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय विद्यालयों की स्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए एडीएम ने ब्लॉक भाग्यनगर के प्राथमिक विद्यालय झाबर का पुर्वा व जूनियर विद्यालय कोठीपुर को गोद लिया है। उन्होंने दोनों विद्यालयों का निरीक्षण कर पठन-पाठन का जायजा लिया। खुद शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया व उनसे सवाल पूछे।
विज्ञापन

एडीएम रेखा एस चौहान ने सोमवार को स्कूल पहुंचकर बच्चों से संवाद करते हुए पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को नामांकन संख्या बढ़ाने व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही बच्चों के शैक्षिक व मानसिक विकास के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
उन्होंने दोनों ही विद्यालय की व्यवस्थाओं का परीक्षण किया व परिसर में हरियाली, नैतिक शिक्षा के स्लोगन व साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा मिशन कायाकल्प के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों साफ-सुथरा बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान विद्यालय के स्टाफ के साथ खंड शिक्षा अधिकारी भाग्ययनगर रविकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें