फोटो-02एयूआरपी-12 ग्राम पंचायत बेला में बंद एमआरएफ सेंटर। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बेला। ग्राम पंचायत हरदू बेला में एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। अब यहां पर सिर्फ मशीनों के आने का इंतजार किया जा रहा है, जो कूड़ा निस्तारण में सहायक होंगी। नगर पंचायत एमआरएफ सेंटर में कंपोस्ट खाद भी बनाएगी। इसके अलावा पालीथिन, कागज व लोहा सहित अन्य सामान को अलग कर उसे री-साइकिलिंग के लिए एकत्र किया जाएगा।
नगर में कूड़ा निस्तारण एक बड़ी समस्या है। नगर पंचायत नगर पहले कूड़ा उठाकर दिबियापुर रोड के किनारे फेंकती रही है। वहां गंदगी फैलाने पर शासन ने रोक लगाई तो कूड़ा अछल्दा रोड के किनारे जमा किया जाने लगा। इस पर भी सवाल उठे तो फि र बिधूना तहसील के पीछे डंपिग ग्राउंड बनाकर कूड़ा डाला जाने लगा है।
इसी दौरान शासन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत एमआरएफ सेंटर बनाने की स्वीकृति दी। इस पर बिधूना विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरदू में नीमहार मोड़ के पास नगर पंचायत ने 35 लाख की लागत से एमआरएफ सेंटर बनाकर तैयार किया गया है।
अब एमआरएफ सेंटर में सिर्फ मशीनों के आने का इंतजार हो रहा है। इसमें कंपोस्ट खाद बनाने सहित अन्य मशीनें शामिल हैं। एमआरएफ सेंटर बनने से नगर पंचायत की आमदनी भी बढ़ेगी।
1. नगर पंचायत में वार्ड संख्या - 15
2. आबादी- लगभग 40 हजार
3. सफ ाई कर्मी - 97
4. सफ ाई कर्मियों की आवश्यकता - 130
5. नगर में प्रतिदिन निकलने वाला कूड़ा - साढ़े छह टन
35 लाख रुपये की लागत से एमआरएफ सेंटर बनकर तैयार है। सेंटर में तीन मशीनें आनी हैं। इन मशीनों के आते ही इसे चालू कर दिया जाएगा। इससे कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। साथ ही नगर पंचायत की आय बढ़ाएगी।
- निषाद मधुरमय, ईओ, बिधूना नगर पंचायत