फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगावत करने वाले पांच भाजपा कार्यकर्ता छह साल के लिए निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पंचायत चुनाव में एक ओर जहां बागियों को गले लगाया जा रहा है, वहीं कई बगावती तेवर दिखा रहे हैं। पार्टी के फैसले के खिलाफ चुनाव में ताल ठोंकने पर भाजपा ने पांच कार्यकर्ताओं को छह वर्ष के लिए निष्कासित किया है। अब ये लोग पार्टी का झंडा, नेताओं की फोटो लगाए मिले तो कानूनी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में कई कार्यकर्ताओं के मन में दावेदारों की लिस्ट से नाम कटने के बाद से खटास है। सोशल मीडिया पर भी ये दर्द सार्वजनिक हो चुका है। कई ने तो बिना किसी पदाधिकारी का नाम लिए टिप्पणियां भी की थीं। हालांकि पार्टी के बड़े नेताओं ने स्थितियों को संभालते हुए सभी को प्रत्याशियों का सहयोग और समर्थन करने के लिए मना लिया था। बावजूद इसके लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जुटे कुछ कार्यकर्ताओं ने बगावत कर पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों के विरोध में उन्हीं वार्डों से ताल ठोंक दी।
अब इन्हीं कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि पार्टी से अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव लड़ने और प्रचार करने पर विनायक राव शाक्य (सक्रिय सदस्य), क्रांति कुमार भदौरिया (सक्रिय सदस्य), लंबरदार नायक (सदस्य जिला कार्यसमिति), राम करन सिंह कुशवाहा (सेक्टर संयोजक), मुखलाल बाथम (सेक्टर प्रभारी) को पार्टी नीतियों के विरोध पर छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें