फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे के अंदर फांसी पर लटका मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के सूखमपुर में किशोर का शव घर में फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने पुत्र की हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सूखमपुर निवासी पिंकू दोहरे ने बताया कि मंगलवार को वह पत्नी राधा व दो बच्चों के साथ खेत पर गेहूं की कटाई करने गया था। घर पर उसका बेटा पवन (15) अकेले था। दोपहर एक बजे के करीब पवन को कुछ लोग पंचायत चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए गोपालपुर साथ ले गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि गेहूं चोरी का आरोप लगा पड़ोसी ने पवन की पिटाई की।
दोपहर तीन बजे के करीब गोपालपुर से पवन घर आया तो पड़ोसी ने उसकी फिर पिटाई कर दी। इस बात की जानकारी गांव के लोगों ने पिंकू दोहरे को दी। शाम छह बजे जब परिजन खेत से लौटे तो बेटे का शव दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका मिला। मृतक की मां ने पड़ोस के युवक पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सहायल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें