फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस पर फायरिंग के आरोपी को सात साल की सजा

Wed, 19 Aug 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) महेश कुमार ने फफूंद थाना क्षेत्र में तमंचे से पुलिस पर फायरिंग के मामले में सुनवाई के दौरान आरोपी को दोषी करार दिया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरवा चंदेल निवासी विजय सिंह को अदालत ने सात वर्ष के साधारण कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन


अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में उसे तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। विचारण व विवेचना के दौरान जेल में बिताई गई अवधि इस सजा में समाहित की जाएगी। मामला थाना फफूंद क्षेत्र का है, जहां 18 फरवरी 2021 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचंद्र गौतम की ओर से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विचारण के दौरान अभियुक्त विजय सिंह ने जिला जेल कन्नौज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना जुर्म इकबाल प्रार्थना पत्र न्यायालय में प्रेषित किया, जिसमें उसने स्वेच्छा से आरोप स्वीकार करने की बात कही। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि निर्णय की प्रति अधीक्षक जिला कन्नौज जेल को ईमेल व डाक के माध्यम से प्रेषित की जाए तथा अभियुक्त को दंड प्रक्रिया संहिता के तहत 50 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


चोरी के आरोपी की जमानत मंजूर

औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में खाद-बीज की दुकान और किराए पर रहने वाले दरोगा के कमरे से नकदी व लैपटॉप चोरी करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी रोहित राठौर की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मयंक चौहान की अदालत ने आरोपी को 40 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही राशि की जमानतगीर प्रस्तुत करने पर रिहा करने का आदेश दिया है। वादी मुकदमा हिमांशु वर्मा निवासी बन्थरा बाजार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 21 अप्रैल 2026 की रात करीब एक बजे चोरों ने उनके मकान के नीचे स्थित खाद-बीज की दुकान का ताला तोड़कर 32 हजार रुपये नकद और करीब आठ हजार रुपये की फुटकर रेजगारी चोरी कर ली। इसके अलावा, मकान के ऊपरी हिस्से में किराए पर रह रहे दरोगा का लैपटॉप और 27 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें