कंचौसी (औरैया)। कंचौसी रेलवे क्रासिंग के रेलवे फाटक में मंगलवार सुबह किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बूम टूट गया। पूरी घटना रेलवे क्रासिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेनों को कासन पर धीमी गति से आगे रवाना किया गया। बूम टूटने की सूचना केबिन मैन ने अधिकारियों को दी। तीन घंटे बाद विभागीय कर्मी बूम बनाने क्रासिंग पर पहुंचे। सूचना पर आरपीएफ फफूंद भी पहुंची। सुबह चार बजे पूर्वी रेलवे फाटक को केबिन मैन वीरेंद्र कुमार बंद कर रहे थे, इसी बीच एक अज्ञात कार घुस आई।
जिससे बूम टूटा गया। बूम डीएफसी की तरफ होने से मालगाड़ी का संचालन कासन पर किया गया। सुबह सात बजे पहुंची विभागीय टीम ने बूम को दुरुस्त किया। तब तक मैनुअल व्यवस्था से वाहनों को निकाला गया। मैनुअल व्यवस्था होने से क्रासिंग पर जाम की स्थिति बनी रही। फफूंद आरपीएफ के एएसआई दिनेश सिंह सिकरवार ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी का पता लगाया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल पांडेय ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से बूम टूटा था। बूम टूटने से दिल्ली-हावड़ा रूट पर कोई असर नही पड़ा। (संवाद)