फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार मां-बेटे को कंटेनर ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Sat, 21 Aug 2021 02:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

चौकी प्रभारी अनंतराम तन्मय चौधरी ने दुर्घटना करने वाले कंटेनर को पकड़कर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के औरैया जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार मां-बेटे को अनंतराम के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला राखी पर भाई के घर जा रही थी।
विज्ञापन


 इटावा जिले के थाना लवेदी अंतर्गत इंगुरी निवासी बृजमोहन (21) पुत्र तेजपाल बीएससी छात्र था। शनिवार सुबह 11 बजे अजीतमल के जनता महाविद्यालय में उसकी परीक्षा थी। उसे इटावा से बकेवर आना था। इस पर मां श्याम कुंवर (50) भी मायके अयाना औरैया के रूपपुरा आने के लिए तैयार हो गई।

दोनों बाइक से औरैया आ रहे थे। अनंतराम के पास ओवरब्रिज पर इटावा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बृजमोहन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही अजीतमल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने ब्रजमोहन की जेब में मिले प्रवेश पत्र से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई बृजेश ने दोनों की पहचान की। चौकी प्रभारी अनंतराम तन्मय चौधरी ने दुर्घटना करने वाले कंटेनर को पकड़कर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें