फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटाभीम और डोरेमोहन के साथ सोने चांदी की राखियों की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रक्षाबंधन का त्योहार रविवार 22 अगस्त को है। बाजार में राखी की दुकानें सज गईं हैं। फैशन के इस दौर में कच्चे सूत से लेकर रेशमी धागे, प्लास्टिक और सोने-चांदी से बनी राखियों की काफी मांग है। दुकानदारों ने बताया कि बहनें इस बार रेशम के धागों से बनीं देसी राखियां अधिक पसंद कर रहीं हैं। इस बार चाइनीज राखियों की मांग कम है।
विज्ञापन

बाजार में बच्चों की पसंद को ध्यान में रखकर भी राखियां मंगाई गईं हैं। बच्चों में कार्टून और सुपर हीरो वाली राखियों को लेकर उत्साह है। छोटा भीम, डोरेमॉन और बेन टेन की मांग ज्यादा है। सराफा व्यवसायी बताते हैं कि चांदी की राखियों के 50 से अधिक डिजाइन और सोने में 15 डिजाइन हैं। सोने की राखियों का वजन एक से डेढ़ ग्राम के बीच है। ऑर्डर पर भी राखियां बनाई जा रही हैं। उम्मीद है कि अच्छी दुकानदारी होगी। बाजार में सुबह से लेकर देर रात तक राखियों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें