फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटाबेटर में फंसकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। थानाक्षेत्र के पुर्वा दीना गांव में खेत पर जुताई के दौरान रोटाबेटर की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने लगभग चार घंटे तक शव को मौके से नहीं उठने दिया। पुलिस के समझाने पर लोग हटे। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुर्वा दीना गांव निवासी स्वदेश राजपूत गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे राधे निवासी पुर्वा माधौसिंह के खेत में रोटाबेटर से जुताई कर रहे थे। इसी बीच गांव सरायपुख्ता निवासी अमित (17) पुत्र राजेंद्र कुमार दोहरे रोटाबेटर की चपेट में आ गया। जब तक चालक ट्रैक्टर रोकता किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर ग्रामीण व मृतक के परिजन पहुंच गए।
डायल 112 पुलिस व हरचंदपुर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ट्रैक्टर व शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने शव उठने नहीं दिया। हालात बिगड़ते देख दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास राय को सूचना दी गई। पहुंचे प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर लगभग चार घंटे बाद परिजनों ने शव को उठने दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोर के पिता राजेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक स्वदेश राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें