फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सर मशीन में ट्रक ने मारी टक्कर, आठ मजदूर घायल

विज्ञापन
फोटो-22एयूआरपी-11- से 14 तक घायल - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के चांदूपुर गांव के सामने हाईवे पर गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मिक्सर (ढलाई) मशीन में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मिक्सर मशीन पर सवार आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह औरैया कोतवाली क्षेत्र के जौरा गांव से कई मजदूर ट्रैक्टर से मिक्सर मशीन लेकर ढलाई करने के लिए अजीतमल क्षेत्र के चांदूपुर जा रहे थे। चांदूपुर के पास हाईवे पर एक मैरिज हाल के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मिक्सर मशीन में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही मशीन पलट गई और उस पर सवार हीरालाल, पप्पू, ज्ञानसिंह, सोनू , प्रमोद कुमार, सागर, कुंवर सिंह व गौरीशंकर निवासी जौरा जिला औरैया घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पप्पू, ज्ञानसिंह, सोनू तथा प्रमोद की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।

फोटो-22एयूआरपी-14- फोटो : AURAIYA

फोटो-22एयूआरपी-10- से 14 तक घायल- फोटो : AURAIYA

फोटो-22एयूआरपी-12- फोटो : AURAIYA

फोटो-22एयूआरपी-13- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें