फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घरेलू विवाद के चलते यमुना में कूदा युवक

Sun, 22 Jun 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी के पुल से एक युवक ने शनिवार सुबह छलांग लगा दी। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के जरिये उसे बाहर निकाला और फौरन अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे घरेलू विवाद वजह बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी वीर सिंह (35) का किसी बात को लेकर घर में परिजनों से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर वीर सिंह सुबह घर से यमुना के पुल पर पहुंचा और वहीं से नदी में छलांग लगा दी। यह देख राहगीर सकते में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों से जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर बुलाए और नदी में कूदे युवक की तलाश शुरू कराई। करीब 20 मिनट बाद गोताखोरों ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस ने नदी में डूबे युवक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें