फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस पर दोस्ती कायम रखने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -01-एक दूसरे को पुष्प देकर मित्रता दिवस की बधाई देते लोग। स्रोत:समिति
विज्ञापन

- गौरैया तालाब पार्क में विचार गोष्ठी में एक-दूसरे को पुष्प भेंट कर जताई प्रतिबद्धता

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया गया। गौरैया तालाब पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने एक-दूसरे को पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दीं और मित्रता बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल ने कहा कि आपसी तालमेल बढ़ाने और समर्पण व सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2011 में अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। योगाचार्य राम लखन शुक्ला ने कहा कि मित्रता एक ऐसा पवित्र बंधन है जो जाति-पात, परिवारवाद और ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर लोगों के दिलों में निस्वार्थ जगह बनाता है। संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि मित्रता दो विचारों और भावनाओं को जोड़ने का सेतु है, हालांकि आज के दौर में सच्चा मित्र मिलना बेहद दुर्लभ है। इस मौके पर अशोक कुमार अग्रवाल, राजमोहन तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी, लालजी अग्रवाल, कुलदीप बाजपेई, चंद्रपाल यादव, सतीश चंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें