दिबियापुर। भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर ने अगस्त के लिए विद्युत कटौती का शेड्यूल जारी कर दिया है। अधीक्षण अभियंता प्रणाली नियंत्रण लखनऊ द्वारा जारी ई-मेल के अनुसार तहसील मुख्यालयों व नगर पंचायतों में एक से 31 अगस्त तक प्रतिदिन ढाई घंटे आपूर्ति में कटौती की जाएगी। पनकी कंट्रोल यूनिट के तहत औरैया जिले में तहसील मुख्यालय पर प्रतिदिन सुबह 06:15 से 07:45 बजे तक और दोपहर 15:30 से 16:30 बजे तक कटौती होगी। इसी तरह नगर पंचायत क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह सात से आठ बजे तक और अपराह्न तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक कटौती की जाएगी। इसकी शेष अवधि में विद्युत आपूर्ति सामान्य रहेगी। (संवाद)