फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों पर अत्याचार बरदाश्त नहीं

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक एवं शिक्षक नेता ने जिले के तीनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि शिक्षकों पर होने वाले अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि शिक्षकों की अधिकांश समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री से मिलकर करा लिया गया है। जल्द ही अन्य समस्याओं का हल भी होगा।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर विधान परिषद सदस्य एवं शिक्षक नेता राज बहादुर सिंह चंदेल संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों के साथ स्थानीय मूल्यांकन केंद्र तिलक इंटर कालेज पहुंचे। यहां पहले से मौजूद प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डा. आज्नेय सहाय अवस्थी, शैलेंद्र सिंह भदौरिया और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान कापी जांच रहे शिक्षकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं और वेतन विसंगतियों से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार शिक्षकों की समस्याओं को निराकरण नहीं करती है। तो गुट के पदाधिकारी प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें