औरैया। नरायनपुर तिराहे के समीप तारों की चिंगारी से सड़क किनारे दुकान में आग लगने से तीन पेटियां जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने 75 हजार की संपत्ति के नुकसान बताया है।
एसपी कालोनी निवासी विद्या देवी पत्नी खुशीलाल, रामचंद्र पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम तेरा चमरौआ, जावेद पुत्र अब्दुल शकूर निवासी गुरूहाई मुहाल शहर के मोहल्ला नरायनपुर में तिराहे के समीप एक दुकान में पेटी हैं और इन्हीं पेटी में दुकानदारी कर अपना व अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। बुधवार की तीनों लोग पेटियों में ताला लगाकर घर गए थे। रात लगभग एक बजे तारों की चिंगारी लगी आग से उनकी पेटियां राख हो गईं। नरायनपुर मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने सुबह इसकी जानकारी दुकानदारों को दी।
पेटी मालिक विद्या देवी और रामचंद्र ने बताया कि पेटी के जलने से उनका लगभग 15-15 हजार का नुकसान हुआ है। जबकि जावेद ने 45 हजार का नुकसान होने की बात कही है। पीड़ितों ने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है। क्षेत्रीय लोगों ने तहसील प्रशासन से अग्निपीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।