फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न महोत्सव में 73 हजार कार्ड धारकों को मिला निशुल्क राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अन्न महोत्सव के तहत गुरुवार को जिले के 73 हजार कार्डधारकों को ‘गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत राशन बांटा गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाएं कार्डधारकों को बताईं। प्रधानमंत्री का लाइव भाषण भी टीवी पर सुनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम ककोर में हुआ। वहां कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत और डीएम सुनील कुमार वर्मा ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ राशन बांटा। कार्डधारकों को प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण दिखाने के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
दिबियापुर संवाद के अनुसार नगर पंचायत चेयरमैन अरविंद पोरवाल एवं सभासद सचिन गुप्ता ने डीलर अश्वनी कुमार की मौजूदगी में राशन बांटा।
फफूंद संवाद के अनुसार राशन डीलर ओमबाबू तिवारी और अजय अवस्थी की दुकानों पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद तिवारी, भाजपा महामंत्री मिथलेश राजपूत, नगर पंचायत सभासद शिव कुमार राजपूत, राजेश तिवारी, अकील खां व मुस्तकीम मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुरादगंज संवाद के अनुसार जगतपुर और दलेलनगर पंचायत में ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे ने झोले के साथ राशन दिया। चेयरमैन रानी पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नलिनी पांडे, ग्राम प्रधान जगतपुर साधना देवी, मंडल सदस्य गीता गुप्ता, शादाब खान, शिवम दीक्षित, सक्षम त्रिपाठी, सोनी प्रभाकर त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन मदन पोरवाल मौजूद रहे।
कंचौसी प्रतिनिधि के अनुसार ढिकियापुर, कंचौसी, मधवापुर, जमौली, सूखमपुर उषा देवी, लारा गुप्ता, पर्यवेक्षक राजकुमार, ग्राम प्रधान दिनेश राठौर,भाजपा सेक्टर प्रभारी बीनू शुक्ला, देवेश पालीवाल, सुशील शुक्ला, पप्पू शर्मा की मौजूदगी में राशन बांटा गया।
अछल्दा संवाद के अनुसार क्षेत्र की राशन दुकानों को गुब्बारों से सजाया गया। टीवी पर प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण सुनाया गया। जनप्रतिनिधियों ने सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां भी कार्डधारकों को बताईं।
सहायल प्रतिनिधि के अनुसार सरकारी राशन दुकान पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत, मंडल महामंत्री सोनू मिश्रा ने राशन बांटा। ग्राम पंचायत भितरा में ग्राम प्रधान बब्बन तिवारी, पर्यवेक्षक विजय कुशवाहा,नोडल अधिकारी बलबीर सिंह की मौजूदगी में राशन बांटा गया।
अयाना संवाद के अनुसार प्रधान छोटेलाल गुप्ता की मौजूदगी में कोटेदार शीलनिधि सिंह सेंगर ने राशन बांटा।
बिधूना प्रतिनिधि के अनुसार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की प्रदेश सह संयोजक मंजू सिंह ने ब्लाक के कई गांवों में राशन दुकानों पर पहुंच कर राशन बांटा। गोविंद सिंह भदौरिया, ऋषि पांडेय, आदर्श सेंगर, लाल सिंह सेंगर भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें