फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रास्ते में मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। खानपुर फफूंद निवासी विवेक की पत्नी नेहा कन्नौज के मकरपुर में मायके में थी। गुरुवार को विवेक उसे बाइक पर लेकर घर लौट रहे थे। दिबियापुर में दंपती में कहासुनी होने लगी। बाइक से उतर कर नेहा जाने की बात पर हंगामा करने लगी।
विज्ञापन

इस पर भीड़ जमा हो गई। नेहा ने पति के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। थाने पर भी पत्नी ने खूब हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर वह पति के साथ जाने के लिए राजी हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि दंपति को समझाकर घर भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें