फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी के दायरे में 56 हजार किसान

Thu, 06 Apr 2017 12:08 AM IST
औरैया
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में किसानों के ऋण माफ करने का वादा भाजपा ने किया था। मंगलवार को सरकार ने किसानों के एक लाख रुपये तक के फसली ऋण को माफ करने की मंजूरी कैबिनेट में दे दी। प्रदेश सरकार की इस ऋण माफी से जिले में 56 हजार किसानों को फायदा होगा।  
विज्ञापन


 मंगलवार को सूबे की सरकार ने कैबिनेट की बैठक में किसानों के  फसली ऋण को माफ करने की मंजूरी दे दी है। इससे जिले के 56 हजार किसानों को फायदा होगा। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक  दूधनाथ ने बताया कि किसानों के ऋण माफ को मंजूरी तो मिली है, लेकिन सर्कुलर नहीं मिला है।

एक लाख रुपये तक ऋण वाले किसानों की जिले में संख्या 56 हजार के करीब होगी। एक लाख से अधिक के बकायेदारों की संख्या अधिक है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किन-किन किसानों को लाभ मिलेगा, इस बारे में सर्कुलर आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। हालांकि किसानों को चिन्हित करने की तैयारी बैंकों के खुलते ही शुरू कर दी जाएगी। इस संबंध में सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को भी निर्देशित किया जाएगा कि वह ऋण माफी योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों की सूची तैयार करें। इससे कि उन्हें ऋण माफी का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्कुलर आने पर स्पष्ट होगा कि किस तरह के किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा। इस संबंध में अभी पूरी तरह से स्पष्ट कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
                                           दूधनाथ
           
                            एलडीएम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें