फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बढ़ई व हलवाई बनने पहुंचे 436 युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के दिबियापुर रोड स्थित जिला उद्योग केंद्र में बृहस्पतिवार को बढ़ई व हलवाई ट्रेड के आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान आवेदनकर्ताओं की भीड़ उद्योग केंद्र के बाहर जुटी रही। बारी-बारी बाहर चस्पा सूची के तहत लोगों ने इंटरव्यू दिया। जल्द ही चयनित आवेदकों को टूलकिट भी वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र में आए आवेदनों के तहत 61 बढ़ई तो हलवाई के 375 लोगों ने प्रतिभाग किया। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अरविंद भास्कर, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) राजीव सिंह, आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशुतोष सिंह ने दोनों ट्रेड के आवेदकों का साक्षात्कार लिया। इसमें सवाल जवाब भी हुए। इस दौरान बाहर चस्पा सूची के तहत बारी-बारी लोगों ने अपना इंटरव्यू दिया। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अरविंद भास्कर ने बताया कि बढ़ई व हलवाई ट्रेड के लिए आवेदन करने वालों का साक्षात्कार हुआ है। चयनित होने वालों को जल्द टूलकिट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें