फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइक की टक्कर से कार पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के फफूंद औरैया मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक कार से टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना सिकंदरा निवासी इस्लाम बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों के साथ कार से फफूंद आ रहे थे। औरैया-फफूंद रोड पर बमहौरी मोड़ के पास बाइक सवार कार से टकरा गया। कार अनियंत्रित हो खड्ड में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार थाना फफूंद के महीपत का पुर्वा निवासी सनी और कार सवार 50 वर्षीय इस्लाम उनकी पत्नी साजिदा, पुत्री शादमा और पुत्र इकबाल गंभीर घायल हो गए। घायलों को कार से जिला अस्पताल भेजा गया।
इस्लाम और उसकी पत्नी साजिदा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद राहगीर शिवा, तेज प्रताप, कौशल, रामकिशोर ने बताया कि बाइक सवार तेज रफ्तार में फफूंद की ओर आ रहा था। मोड़ होने से वह सीधा कार से जा टकराया। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में लिया है। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें