फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग की घटना के चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ीन में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच चुनावी रंजिश में मारपीट और फायरिंग हो गई थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से चार लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गांव पढ़ीन में रविवार को प्रधानी के चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने के बाद फायरिंग की गई थी। इस घटना में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष के संजीव, राजा, गौतम, राजीव, संजू व अज्ञात के अलावा दूसरे पक्ष के चंद्रप्रकाश, प्रशांत कुमार, पवन कुमार, वीरू, हिमांशु व अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास के अलावा अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की। बुधवार को एक पक्ष के पवन कुमार व वीरू व दूसरे पक्ष के संजीव व सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें