फोटो-01एयूआरपी -20 बारिश के दौरान बिधूना के आंबेडकर चौराहा का दृश्य। संवाद
औरैया/बिधूना। पिछले एक सप्ताह से दोपहर में निकल रही धूप व उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार शाम तक रुक-रुककर जारी रही।
इस बारिश ने पारा चार डिग्री तक गिरा दिया। पिछले 24 घंटे में मौसम विभाग के अनुसार 32.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। यह बारिश धान की फसल के लिए काफी अच्छी है।।
मौसम का रुख रविवार रात में एकाएक बदला। रात में जहां बूंदाबांदी हुई। वहीं सोमवार की दोपहर अच्छी खासी बारिश देखने को मिली। सड़कों पर बारिश के बीच सन्नाटा छा गया। उधर, बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। फसल में जरूरी सिंचाई की पूर्ति हो गई।
मौसम की बात करें तो सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि रविवार रात से सोमवार शाम तक रुक-रुककर बारिश हुई है।
तकरीबन 32.7 एमएम बारिश पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड की गई है। बुधवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिन के औसत तापमान में चार डिग्री की कमी आई है। धान की फसल के लिए यह बारिश काफी लाभकारी है।