फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक निराले हैं, आस्तीन में सांप पाले हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कालपी महोत्सव में रविवार रात आयोजित कवि सम्मेलन व मुशायरे में नामीगिरामी कवियों व शायरों ने अपनी-अपनी रचनाओं को सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रात भर बांधे रखा। कवि नईम अंजुम ने शौक कितने मेरे निराले हैं आस्तीनों में सांप पाले हैं, दूध जिनको पिलाया उल्फत से क्या खबर थी ये डसने वाले हैं... सुनाकर देश के दुश्मनों पर प्रहार किया।
विज्ञापन


एमएसवी इंटर कालेज के सभागार में कवि प्रेम नरायन दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में सबसे पहले मुंबई से आए कपिल शर्मा शो के हास्य कलाकार विश्वपाल सिंह ने हास्य प्रस्तुतियों से लोगों को लोटपोट कर दिया।

वरिष्ठ साहित्यकार विनोद गौतम ने सुनाया कि आपकी बातें अलग रहीं, आपके चर्चे अलग रहे। युवा कवयित्री निधि निदा ने अपनी रचनाओं को सुनाते हुए कहा जिंदगी का वो आसरा हो गए, हम थे प्यारी धरा वो घटा हो गए। समारोह की विशिष्ट अतिथि व कवयित्री माया सिंह ने दहशत को जंग कहते है। हम शराफत को धर्म कहते हैं... से आतंकवाद वादियों तथा राष्ट्र के दुश्मनों को फांसी देने की वकालत की।
विज्ञापन


उदीयमान कवयित्री शजल पोरवाल ने भ्रूण हत्या पर चोट कर रचना प्रस्तुत की। शिक्षक एवं मशहूर शायर शमीम अख्तर ने नौजवानों को अपनी रचना से खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम का संचालन जय खत्री ने किया। डा. कुमारऌेन्द्र सिंह व कई अन्य कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस दौरान घुमन्तु हसंतु क्लब के अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल गुप्ता, डा.नरेश मैहर, जय खत्री, रामप्रकाश पुरवार, योगेंद्र नारायण शुक्ला, प्रवीन सक्सेना, हर्षित खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रात भर बांधे रखा।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें